धार्मिक कौन



काफी समय से यह देखने में आ रहा है कि धर्म को लेकर देश-विदेश में काफी गम्भीर बहसें हो रही है तो लाज़मी है कि किसी का भी ध्यान इस विषय पर केंद्रित हो जाय।

असल में धर्म को लेकर ढिंढोरा पीटने वाले चाहे यूरोप के हो या इजरायल के हो या हो इस्लाम देश जैसे ईरान और पाकिस्तान के। और हाँ,भारत को कैसे छोड़ सकते है यहाँ तो अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। ये कूद-फांद मचाने वाले तथाकथित लोग वास्तव में अधार्मिक है,व्यापारी है।

अब आप कहेंगे कि कैसे आप इस निष्कर्ष पर पहुँचे?
तो मैं सीधा सा जबाब दूंगा कि हर व्यक्ति अपने हिसाब से जीता है और वह अपने लाभ के लिये  कुछ भी करने पर उतारू हो जाता है।अर्थात वह अपने धर्म में रहते हुए धर्म विरुद्ध कार्य करता है।वह रिश्वत लेता है, देता है।वह निंदा प्रस्ताव पास करने में आगे रहता है जो एक प्रकार से महापाप की श्रेणी में आता है।इससे भी बात नहीं बनती तो आज का मानव किसी को ठोकने-पीटने से भी परहेज नहीं करता।कई बार तो वह हत्या भी कर देता है।

यह सारे अधर्म वह स्वार्थवश करता है।हालांकि परस्त्रीगामी(पुरुषों का दूसरे की औरतों संग इन्द्रिय सुख) और परपुरुष गामी(दूसरे के आदमियों संग इन्द्रिय सुख) लोग बड़े अधर्म के कारण है,अधिकांश झगड़े यही से शुरु होते है।

हालांकि भारत में यह अधर्म करना फिलहाल वैध है।चूंकि भारतीय दंड संहिता(IPC)497 सितम्बर 2018 से निष्प्रभावी कर दी गयी है।इसके अनुसार परस्पर मर्जी से इन्द्रिय सुख लिया जा सकता है।(इससे पहले इस कानून के तहत केवल पुरुषों को दोषी मानकर सजा दी थी।)

बहरहाल, इसके खतरे औऱ परिणाम भारतीय समाज के हिसाब से बहुत भयानक है।झूठ, धोखा,पीटा-पीटी और अंत में हत्या तक बात पहुँचती हैं।कई बार परस्पर मनमर्जी का इन्द्रिय सुख पारिवारिक,सामाजिक और राजनीतिक दबाव में बलात्कार का रूप ले लेता है और सामने वाले का सामाजिक,आर्थिक,मानसिक आजीवन बलात्कार होते रहता है।

सोशलमीडिया पर अर्धनग्न बलखाती सेक्स अपील करती रील बनाने वाली महिलाओं का एक बार धर्म पता किया जाए।इसके साथ ही उसको देखने वाले लाखों,करोड़ो (Viewers) का धर्म पता किया जाए। 

भाइयों और बहनों! आपको असल मायने में पता लग जायेगा कि असली अधार्मिक और व्यभिचारी कौन है।😀🙏

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय जेलों में क्षमता से डेढ़ गुना और कहीं कहीं दोगुना कैदी बंद है। अतः इनका धर्म पता लगा लेना चाहिए।
साथ में यह भी पता लगा लेना चाहिए कि उन कैदियों से कि जेल मैनुअल के हिसाब से कैदियों के साथ न व्यवहार करने वाले पदाधिकारी किस धर्म को मानते है।☺️🙏😀

जब सब समझ आ जाये तो चुपचाप जहाँ हो वहीं से सुधार करने की अपने स्तर से शुरुआत कर दो,आपका धर्म श्रेष्ठतम व्यक्ति को पाकर धन्य हो जायेगा।🙏😀

इति श्री #शम्भूखूजलीवाला उवाच:
19-10-2022

Comments

Popular posts from this blog

रविवार 20 मार्च 2022 को 3 पुस्तकों के समन्वित लोकार्पण समारोह में शामिल हुआ।

प्रतिक्रिया

संस्मरण-खुली किताब