सुसाइड
●सुसाइड●
"कल पता चला कि तिवारी जी के लड़के ने कीटनाशक पीकर सुसाइड कर ली!भाई,मामला क्या था।"
"यही बता रहे थे कि जब से शादी हुई थी,तब से अनबन थी,दोनों में।इसलिए वह तीन साल की बच्ची के साथ दहेज़ उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मुकदमा कर मैके रह रही थी। और उसको अपनी बच्ची से बात नहीं करने देती थी।"
"बस! इतनी-सी बात से आहत हो गया!
जिसका बाप स्टेट बार कॉउंसिल का पूर्व अध्यक्ष हो,उसे क्या सोचना था।साथी, समाज और रसूख़ भी तो कोई चीज़ होती है!"
"भाई, कुछ काम नहीं आता,जब क्लेश की अवतारी नारी परिवार में आ जाये,और आज पुरुषों की तो कहीं सुनवाई भी नहीं होती।"
"ओह!तो भी उसे लड़ना चाहिए।खानदानी वकालत किस काम की?बच्ची के लिये कोर्ट से इजाजत मांगी जा सकती थी?"
"भाई, सब हुआ था।बच्ची से मिलने ही तो गया था,सबने मिलकर उसे पीटकर पहले बुरी तरह जलील किया और उसके बाद पिछवाड़े में भी..."
◆
शम्भू©
सारण गोपालगंज, बिहार
30-05-2021
Comments
Post a Comment