पुत्री बलि
पुत्री बलि::शम्भू
'कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया शर्मसार' अखबार की हेडलाइन पढ़कर उसे रोमांच हुआ।आगे पढ़कर उसका रोमांच औऱ बढ़ गया।
उसने अपने पास बैठे लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा-
साले आदमी कितने गिरते जा रहे है। नौ साल की बेटी को भी नहीं छोड़ते।
टी स्टॉल पर बलात्कार पर बहस छिड़ गई।बहस के केंद्र में ये ख़बर थी,ऐसे हो सकता है या नहीं हो सकता।
उनमें से एक ख़बर चाटु आदमी ने खबर पूरी पढ़कर मुँह में ही बड़बड़ाया- ओह!पति-पत्नी में पहले से ही झगड़ा चल रहा था!
◆
शम्भू©
सारण गोपालगंज, बिहार
5-06-2021
Comments
Post a Comment