भेदभाव या रुझान

     ■•भेदभाव या रुझान•■

एक जनप्रतिनिधि अर्थात ग्राम प्रधान के पुत्र, मातृ दिवस के अवसर पर अपनी माता जी के साथ फेसबुक पर फ़ोटो डालते है।माता दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते है।

लोक प्रिय पुत्र को 750 लाइक मिलते हैं और 82 कमेट्स मिलते है।

माता जी गृहणी हैं। पुत्र,पिता जी के ग्राम प्रधानी में सहयोग करते है।

उसी तरह पितृ दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान के पुत्र अपने पिताजी के साथ फेसबुक पर फोटो डालते है, शुभकामनाएं देते है। 350 लाइक मिलते है, और 45 कमेट्स।

पुत्र के दोनों ही पोस्ट माता-पिता देखते है और लोकप्रियता का अंतर देख चिंतित हो जाते है।

"समाज किस दिशा में जा रहा है!" बोल,दोनों सहमकर एक दूसरे का हाथ थाम लेते है।

शम्भू©

18जून 2021

Comments

Popular posts from this blog

संस्मरण-खुली किताब

धार्मिक कौन

गाँव का कुत्ता